फिल्मों में अक्सर आपने मणियों से जुड़ी कई कहानियां सुनी होगी। समुंद्र मंथन , महाभारत और पुराणों में भी मणि का जिक्र हो चुका है। यही वजह है कि सदियों से लोग ये मणि पाना चाहते हैं। लेकिन आज तक किसी को भी मणि नही मिल सकी है। जानिए उन मणियों के बारे में जिसे पाकर इंसान अपनी किस्मत बदल सकता है।
पारस मणि

पारस मणि से जुड़ो हजारों किस्से और कहानियां आज भी प्रचलित हैं। कई लोगों ने पारस मणि को देखने का दावा भी किया है। मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में के दनवारा गांव के एक कुएं में रात को रोशनी दिखाई देती है। लोगों का मानना है कि कुएं में पारस मणि है।
नील मणि

नीलमणि आज एक रहस्य है। कहा जाता है जिस भी इंसान के पास अगर यह मणि होती है, उसे जीवन में भूमि, भवन, वाहन और राजपद का सुख होता है। असली नीलमणि या नीलम से नीली या बैंगनी रोशनी निकली है, जो दूर तक फैल जाती है। कहते हैं कि नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में असली ‘नीलमणि’ रखी हुई है।
नाग मणि

कहते हैं भगवान शेषनाग नाममणि धारण करते हैं। भारतीय पौराणिक और लोक कथाओं में नागमणि के किस्से प्रचलित हैं। नागमणि सिर्फ नागों के पास ही होती है। नागमणि का रहस्य आज भी अनसुलझा हुआ है। पुराणों के अनुसार भगवान कृष्ण का भी इसी तरह के एक नाग से सामना हुआ था।
कौस्तुभ मणि

कौस्तुभ मणि की उत्पत्ति समुद्र मंथन के दौरान हुई थी। पुराणों के अनुसार यह मणि समुद्र मंथन के समय प्राप्त 14 मूल्यवान रत्नों में से एक थी। यह बहुत ही कांतिमान मणि है। यह मणि जहां भी होती है, वहां किसी भी प्रकार की दैवीय आपदा नहीं होती। यह मणि हर तरह के संकटों से रक्षा करती है। माना जाता है कि समुद्र के तल या पाताल में आज भी यह मणि पाई जाती है।
चंद्रकांत मणि

चंद्रकांत मणि जिसे मिल जाए उसके भाग्य में वृद्धि होती है। गंभीर दुर्घटनाओं से बचा जा सकता, उसका जीवन किसी चमत्कार की तरह पलट जाता है। उसकी हर तरह की इच्छालएं पूर्ण होने लगती हैं। कहते हैं कि झारखंड के बैजनाथ मंदिर में चंद्रकांता मणि है।
उलूक मणि

उलूक मणि के बारे में ऐसी कहावत है कि यह मणि उल्लू पक्षी के घोंसले में पाई जाती है। हालांकि अभी तक इसे किसी ने देखा नहीं है। माना जाता है कि इसका रंग मटमैला होता है। यह किंवदंती है कि किसी अंधे व्यक्ति को यदि घोर अंधकार में ले जाकर द्वीप प्रज्वलित कर उसकी आंख से इस मणि को लगा दें तो उसे दिखाई देने लगता है। दरअसल यह नेत्र ज्योति बढ़ाने में लाभदायक है।