पानी में दफन हो गए दुनिया के ये विशाल शहर
पानी में दफन हो गए दुनिया के ये विशाल शहर
आपने भगवान श्री कृष्ण की नगरी द्वारका(जो कि पानी में समां चुकी है) जिसके अवशेष गुजरात प्रांत में कैम्बे की खाड़ी में है सुना ही होगा के कैसे पूरी की पूरी नगरी ही पानी में समां गई थी। ऐसे ही प्राचीन विश्व में कई शहर थे जो अपना एक अलग ही महत्व रखते थे जो पुर्ण रूप से विकसित थे, लेकिन फिर वो समय के साथ हमेशा-हमेशा के लिए पानी में दफन हो गए।
आज हम आपको पानी में दफन हो चुके इतिहास के 6 ऐसे ही चर्चित शहरों के बारे में बताएंगे। पानी के अंदर स्थित इन शहरों के अवशेष किसी अजूबे से कम नहीं है। अगर आपको इन शहरों को देखना है तो, पानी के अंदर स्कूबा ड्रेस पहनकर जाना होगा।
1. पाव्लोपेट्री, ग्रीक (Pavlopetri, Greece)
ग्रिक का यह शहर किसी समय में गुलज़ार रहा करता था, जो आज पानी के अंदर अति प्राचीन पुरातात्विक साइट में शुमार किया जाता है। लगभग 1000 ई.पू. ये शहर भूकंप के कारण पानी के अंदर समा गया था। इसके खंडहरों को देखकर पता लगाना मुश्किल हो जाता है कि ये मानव निर्मित है। हालांकि, इस शहर को सड़कों, वास्तुकला और कब्रों सहित पूरे योजनागत तरीके से बनाया गया था।
2. क्लियोपेट्रा अलेक्जेंड्रिया, इजिप्ट (Cleopatra’s Alexandria, Egypt)
रानी क्लियोपेट्रा के बारे में तो आप जानते ही होंगे इनके नाम का एक शहर भी था। क्लियोपेट्रा शहर का निर्माण इजिप्ट के शासक रहे अलेक्जेंडर द ग्रेट ने किया था। 1600 साल पहले ये शहर जलमग्न हो गया था। ऐसा बताया जाता है कि चर्चित सुंदरी व सम्राज्ञी क्लियोपेट्रा की याद में इस शहर को बनाया गया था। 1998 में समुद्री पुरातत्वविदों ने इस शहर को खोज निकाला था।
3. पोर्ट रॉयल, जमैका (Port Royal, Jamaica)
इस शहर को तो जलमग्न हुए ज्यादा समय भी नहीं हुआ। जमैका का पोर्ट रॉयल शहर आज भले ही जलमग्न हो गया है, लेकिन कभी यह यूरोप के बड़े शहरों में शुमार होता था। यहां की शराब खूब लोकप्रिय थी। साथ ही यहां वेश्याएं लोगों का मनोरंजन करने के लिए प्रसिद्ध थी। जून 1962 में ये शहर जलमग्न हो गया, जिसमें 2000 लोगों की मौत हो गई थी
4. लायन सिटी ऑफ क्यूआनडाओ लेक, चीन (Lion City of Quiandao Lake, China)
पानी के अंदर बसे दुनिया के प्राचीन और शानदार शहरों में से एक चीन का लायन सिटी ऑफ क्यूआनडाओ लेक है। पूर्वी हान राजवंश के दौरान इस शहर को बनाया गया था, जिसका क्षेत्रफल 62 फुटबॉल ग्राउंड के बराबर है। यह लगभग 85 से 131 फीट सतह के नीचे स्थित है।
5. द्वारका, भारत (Dwarka, Gulf of Cambay, India)
इसके बारे में तो आप जानते ही होंगे। भारत के गुजरात प्रांत में कैम्बे की खाड़ी में प्राचीन द्वारका शहर के अस्तित्व मिले हैं। ऐसा कहा जाता है कि यह भगवान कृष्ण की प्राचीन नगरी द्वारका है। यह भारत के सात अति प्राचीन शहरों में से एक है। गोमती नदी के किनारे स्थित ये शहर भगवान कृष्ण की मौत के बाद ही समुद्र में जलमग्न हो गया था।
6. द पिरामिड ऑफ युनागुनी-जिमा, जापान (The Pyramids of Yonaguni-Jima, Japan)
ये तो अपने आप में एक आश्चर्य ही है। जापान के र्यूक्यू आइलैंड के समीप द पिरामिड ऑफ युनागुनी-जिमा का अस्तित्व मिला है। एक ही पत्थर से बने इस पिरामिड को लेकर जानकारों में मतभेद है। कोई इसे मानव निर्मित कहता है तो प्रकृति द्वारा निर्मित बताता है। ये 10000 ई.पू. समुद्र में जलमग्न हो गया था। वर्तमान में यह 250 फीट गहरे पानी में है।
There’s a reason that the stories of Atlantis have long captured our imaginations. The idea that an entire city could just vanish beneath the waves is a terrifying thought – and while these lost underwater cities aren’t the mythical Atlantis, that’s exactly what happened to them.












