हर साल बढ़ती है इस चमत्कारिक शिवलिंग की लम्बाई
हर साल बढ़ती है इस चमत्कारिक शिवलिंग की लम्बाई
महादेव के ऐसे बहुत से मंदिर मिल जाएगें जहां आए दिन कोई ना कोई चमत्कार होते रहते है और जो किसी ना किसी खास बात की वजह से प्रसिद्ध है। ऐसा ही एक अद्भुत मंदिर है छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में। यहां के मरौदा गांव में घने जंगलों के बीच एक प्राकृतिक शिवलिंग है जो की ‘भूतेश्वर नाथ’ के नाम से प्रसिद्ध है। इस शिवलिंग के साथ जुड़ा हुआ है एक अद्भुत रहस्य।
दरअसल यह विश्व का सबसे बड़ा प्राकृतिक शिवलिंग है। इसकी सबसे खास और सबसे आश्चर्य की बात यह है कि यह शिवलिंग अपने आप बड़ा और मोटा होता जा रहा है, हर साल इसका आकार लगातार बढ़ता ही जा रहा है। ये अपने आप में एक चमत्कार ही माना जाता है। इस चमत्कार की बदौलत ही ये मंदिर प्रसिद्ध है।
इसका आकार बदलना आज भी एक रहस्य बना हुआ है। यह जमीन से लगभग 18 फीट उंचा एवं 20 फीट गोलाकार है। राजस्व विभाग द्वारा प्रतिवर्ष इसकी उचांई नापी जाती है जो लगातार 6 से 8 इंच बढ रही है। इसका आकार बढ़ते-बढ़ते आज काफी बढ़ गया है।
शिवलिंग के पिछे यहां की मान्यता
इस शिवलिंग के बारे में बताया जाता है कि आज से सैकड़ो वर्ष पूर्व जमीदारी प्रथा के समय पारागांव निवासी शोभासिंह जमींदार की यहां पर खेती बाडी थी। शोभा सिंह शाम को जब अपने खेत मे घुमने जाता था तो उसे खेत के पास एक विशेष आकृति नुमा टीले से सांड के हुंकारने एवं शेर के दहाडनें की आवाज आती थी। अनेक बार इस आवाज को सुनने के बाद शोभासिंह ने यह बात ग्रामवासियों को बताई।
ग्राम वासियों ने भी शाम को ये आवाजे अनेक बार सुनी। तथा आवाज करने वाले सांड अथवा शेर की आसपास खोज की, लेकिन दूर दूर तक किसी जानवर के नहीं मिलने पर इस टीले के प्रति लोगों की श्रद्धा बढने लगी। और लोग इस टीले को शिवलिंग के रूप में मानने लगे।
इस बारे में पारा गावं के लोग बताते है कि पहले यह टीला छोटे रूप में था। धीरे धीरे इसकी उचाई एवं गोलाई बढती गई। जो आज भी जारी है। इस शिवलिंग में प्रकृति प्रदत जललहरी भी दिखाई देती है। जो धीरे धीरे जमीन के उपर आती जा रही है।
घने जंगलों के बीच स्थित होने के बावजूद यहां पर सावन में कावड़ियों का हुजूम उमड़ता है। इसके अलावा शिवरात्री पर भी यहां विशाल मेला भरता है। इसे विश्व का एक अनोखा महान एवं विशाल शिवलिंग बताया गया है। कई पुराणों में भी इसका उल्लेख मिलता है।
Synopsis
Bhuteshwar Nath is known as the world's biggest natural Shivling. While the mystery behind these miraculous temples remain in question, there is another mystical. Its length increases by six to eight inches every year.



0 comments